चौथी बार सरकार बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिकाः गौर

राजनीति Apr 13, 2018

मोर्चा प्रत्येक बूथ पर पांच बहनों की टोली गठित करेगा: ऐलकर

महिला मोर्चा के भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की बैठक संपन्न

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी की प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि महिला मोर्चा आधी आबादी में पार्टी के विस्तार और विचार के लिए काम करता हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्य किए हैं, वह देश और दुनिया में किसी भी सरकार ने नहीं किए। सरकार ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और जिम्मेदारियों को बढ़ाने का काम किया हैं। मोर्चा का दायित्व हैं कि चौथी बार सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। यह बात गौर ने आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में महिला मोर्चा के भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पूर्व में कृष्णा गौर एवं लता ऐलकर ने राजमाता सिंधिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ किया।

गौर ने कहा कि मिशन 2018-2019 हमारे समीप हैं। इस दृष्टि से महिला मोर्चा चुनावी मोड में पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के साथ मोर्चा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 12 साल से कम उम्र की लडकियों से बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा देने के विधेयक को मंजूरी दे दी हैं, जिसे केन्द्र सरकार द्वारा कानून का अमलीजामा पहनाया जाना हैं। महिला मोर्चा 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलायेगा और 30 लाख बहनों के हस्ताक्षरित पत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भेंट करेगा और केन्द्र सरकार से आग्रह करेगा कि विधेयक को कानून बनाकर लागू किया जाए। उन्होनें महिला मोर्चा द्वारा संपन्न कार्यक्रमों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मोर्चा संकल्प के साथ पार्टी के कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कर रहा हैं। आगामी कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि 15 मई तक प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा 5 बहनों की टोली का गठन करेगा। मई माह में संभागीय सम्मेलन आयोजित होंगे। जिनमें 10 हजार हितग्राही बहनें शामिल होगी। जून माह में हर विधानसभा में 15 स्थानों पर महिला चौपाल आयोजित होगी जिसके माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महिला नीतियों एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यो को बहनों से सांझा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रीवा, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल एवं सागर संभाग की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। आगामी दिवस में उज्जैन, इंदौर एवं शहडोल संभाग की बैठकें आयोजित होगी। जिसमें मोर्चा के तीन माह की कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। स्वागत भाषण मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया किया। संचालन उपाध्यक्ष सुषमा जैन तथा आभार प्रदेश मंत्री शबनम जफर खान ने माना। गीत प्रस्तुति आशा सेंगर ने की।

बैठक में सीमा सिंह, उषा चतुर्वेदी, सरिता देशपाण्डे, श्रेष्ठा जोशी, ज्योति दुबे, भावना सिंह, निशा सक्सेना, हंसकुंवर राजपूत सहित संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, संभाग प्रभारी एवं कार्यसमिति सदस्य बहनें मौजूद थी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment