कार्यकर्ताओं से बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी कंधे से कंधा मिलाकर करूंगा काम

राजनीति Oct 07, 2020

भाजपा मंडलम कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
 
 कांग्रेसी पार्षद ने 50 सदस्यों के साथ ली भाजपा की सदस्यता
अमित सोनी खबर नेशन Khabar Nation
रायसेन,
  उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और शिवसेना द्वारा लगातार सांची विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। कहीं कांग्रेस मंडलम की बैठक कर रही है तो कहीं शिवसेना भी कार्यकर्ताओं की बैठक करती हुई नजर आ रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी भी अपनी सांची विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर मंडलम अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लगातार की जा रही हैं। वहीं जिला मुख्यालय स्थित डॉ प्रभुराम चौधरी के निजी कार्यालय श्रीराम परिसर में आज रायसेन मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपचुनाव विधानसभा प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत, सांसद रमाकांत भार्गव, और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा सांची विधानसभा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, उपचुनाव मीडिया प्रभारी कृष्णगोपाल पाठक, जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जमना सेन, बबलू ठाकुर, बृजेश चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, आदित्य जीतू शर्मा, राजेंद्र राज मीणा, जगदीश अहिरवार सहित अनेक मंडलम के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 वहीं रायसेन मंडल की बैठक में मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी बात रखी। वहीं विधानसभा प्रभारी ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार द्वारा भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री एवं सांची विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हम सब एक हैं और हमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में हम कार्य करेंगे और हमारी प्रदेश की सरकार और देश की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम मिलकर करेंगे। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप मुझ पर भरोसा रखें मैं आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। जो भी आपकी समस्याएं या आपका कार्य होगा उसे आपके साथ मिलकर हल करूंगा। वहीं नगर पालिका रायसेन के पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक एक के पवन शाक्य, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चौधरी, मालवीय समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मालवीय ने अपने 50 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली। वहीं उन्होंने भी कहा कि हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी को सहयोग प्रदान करेंगे और आने वाले समय में डॉ प्रभुराम चौधरी को विधानसभा का प्रतिनिधि चुनकर अपना क्षेत्र का विकास कराएंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment