भाजपा 24 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी

राजनीति Jan 21, 2020


भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री की संयुक्त बैठक संपन्न-कल 28 मंडलों में बैठकें की जायेगी

 

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं मोर्चा अध्यक्ष महामंत्रियों की संयुक्त बैठक सांसद शंकर लालवानी और नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कठपुतली बनकर सरकार के इशारों पर प्रशासनिक अधिकारी आम जनता के साथ अत्याचार और मनमानी कार्यवाही कर रहे है। प्रशासन का शहर की जनता के प्रति इस तरह का रवैया भारतीय जनता पार्टी कभी भी सहन नहीं करेगी। माफिया कार्यवाही के नाम पर चुन-चुन कर मनमानी की जा रही है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी 24 जनवरी को प्रशासन को चेतावनी देने के लिये प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। इंदौर में प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 24 जनवरी को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

आपने ने बताया कि इस संदर्भ में कल 22 जनवरी को 28 मंडलों में विधायक एवं वरिष्ठनेताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की बैठकें होने जा रही है। बैठकों में        24 जनवरी को होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तभी से इनके नेताओं के संरक्षण और आदेश के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे है। प्रशासन कठपुतली बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों को यह सोचना चाहिए कि हम लोग जनता के लिये नौकरी कर रहे है या कांग्रेस के नेताओं के लिये। आपने   24 जनवरी के आंदोलन में सभी कार्यकर्ताओं को अपने साथियों के साथ आने का आग्रह किया।
बैठक में प्रमुख रूप से सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, सभापति अजयसिंह नरूका, अभिषेक बबलू शर्मा, जयदीप जैन, जयंत भिसे,नानूराम कुमावत, हरप्रीतसिंह बक्षी, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, सविता अखण्ड, गायत्री गोगड़े, सविता पटेल, राजेश शुक्ला, गोपाल मालू, मुन्नालाल यादव, रत्नेश बागड़ी, सरिता मंगवानी, सरोज चौहान, भगवानसिंह चौहान, राजकपूर सुनहरे, सुधीर कोल्हे, कंचन गिदवानी, युवराज दुबे, मनस्वी पाटीदार, प्रकाश राठौर, मंजूर एहमद, राजेश शिरोडकर, इम्तीयाज मेमन, ज्योति पंडित, आशीष शर्मा, दिपेश पालवीया सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला ने किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment