दिल्ली मेट्रो की नब्बे प्रतिशत मांग रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना से

राजनीति Jul 07, 2018

 

 

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत ने कहा कि विश्व में उत्कृष्ट रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना ने दिल्ली मेट्रो की 90 प्रतिशत मांग पूरी करके दिल्ली की रफ्तार बढाने में उल्लेखनीय योगदान किया है। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण में मध्यप्रदेश का योगदान बढा है वहीं सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूर्ण हुआ है। इसका पर्यावरणीय प्रभाव ढाई करोड वृक्षों के रोपण के समतुल्य होगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल साइट सौर उर्जा परियोजना है, जिसकी देश विदेश में सराहना की जा रही है।

 

             उन्होंने बताया कि योजना में करीब 4 हजार करोड रूपए का निवेश होने के साथ इसकी 750 मेगावाट उत्पादन क्षमता होगी। इस परियोजना से उत्पादन होने वाली बिजली का 76 प्रतिशत भाग का उपयोग पावर मैनेजेंट कंपनी करेगी और 24 प्रतिशत बिजली दिल्ली मेट्रो को दी जायेगी। इससे जहां पावर मैनेजमेंट कंपनी को 4600 करोड रूपए की आय होगी, वही  मेट्रो को 1400 करोड रूपए की बचत होगी। यह परियोजना प्रदेश में निविदा में पारदर्शिता का एक अनुकरणीय उदाहरण है। परियोजना की विडिंग प्रक्रिया आॅनलाइन 33 घंटा चली थी। विडिंग के बाद 17 माह में परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया और उत्पादन आरंभ हो गया।

 

                उन्होंने कहा कि देश में ग्रीन उर्जा कार्यक्रम की दिशा में भी यह एक उल्लेखनीय कदम है। सीओटू उत्सर्जन रोकने की दिशा में इसकी गणना प्रमुखता से होगी।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment