पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को प्रदेश भर में होंगे अंत्योदय और सेवा कार्य

राजनीति Sep 24, 2019

 

 Khabar Nation / खबर नेशन

                भोपाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक अंत्योदय एवं सेवा कार्य करेगी।

                25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा कार्यों के साथ मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लिया है। इस पर अमल करते हुए पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर एक शैक्षणिक परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लेंगे। इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी विचारधाराओं के महापुरूषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। बूथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों में पं. दीनदयाल जी का के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण कर अंत्योदय के मंत्र के साथ सेवा कार्यों में जुटेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment