भाजपा सरकार के विश्वासमत जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी प्रदेश की जनता एवं कार्यकतार्ओं को बधाई

राजनीति Mar 24, 2020

भोपाल। शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकतार्ओं को बधाई दी है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सरकार द्वारा विश्वासमत हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब यह सरकार पूरी तेजी से काम करने, प्रदेश पर मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे का मुकाबला करने और प्रदेश के विकास तथा सुशासन की नई इबारत लिखने के लिये तैयार है।
शर्मा ने विश्वासमत प्रस्ताव का समर्थन करने पर सभी विधायकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है और आशा जताई है कि प्रदेश की जनता जनार्दन की सेवा के लिये समर्पित इस सरकार को आगे भी इसी तरह उनका सहयोग मिलता रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने गुड़ी पड़वा पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा  एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश के नागरिकों को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कामना की है कि शक्ति की आराधना का यह पर्व प्रदेश के नागरिकों को प्रदेश पर मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को परास्त करके विकास तथा खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने की शक्ति प्रदान करेगा।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि हमारी संस्कृति में सभी त्योहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है और एक साथ मनाए जाने वाले ये दोनों पर्व हमारी बहुरंगी संस्कृति की झलक दिखाते हैं। शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नव संवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊचाईयों को हासिल करने का संदेश देता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment