चुनाव जिताने में बूथ के कार्यकताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : हितानंद

राजनीति Sep 23, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation  

प्रदेश संगठन महामंत्री ने दमुआ और जुन्नारदेव में कार्यकर्ताओं की बैठक ली
छिंदवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शुक्रवार को छिंदवाडा प्रवास पर थे। संगठन महामंत्री ने दमुआ, जुन्नारदेव नगरपालिका में बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
दमुआ में बैठक को संबोधित करते हुए हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके बूथ कार्यकर्ता है। बूथ कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मतदाताओं के साथ ही की वोटर्स से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास परिश्रमी कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं है। कार्यकर्ता योजनाओं को लेकर नीचे तक जाएं। उन्होंने कहा कि नगरीय और ग्रामीण निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ऐतिहासिक विजय मिली है।
इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जिला प्रभारी संतोष पारिख, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, टीकाराम चंद्रवंशी, नत्थन शाह, आशीष ठाकुर, मोनू साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment