भाजपा सरकार ने योजना के माध्यम से किसानों को समृद्ध कियाः रावत

किसान समृद्धि योजना के तहत 10 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1669 करोड़ की राशि जमा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसान समृद्धि योजना के तहत रबी वर्ष 2016-17 में उपार्जित गेहूं और खरीफ वर्ष 2017 मंभ उपार्जित धान पर 200 रूपए क्विंटल प्रोत्साहन राशि देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2022 तक किसान की आय दोगुना करने के संकल्प की प्रतिबद्धता व्यक्त की हैं। किसान समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के 10 लाख 21 हजार से अधिक किसानों के खातों में 1669 करोड़ रूपए की राशि भेजकर उनकी लागत का उचित मूल्य देने का काम किया हैं। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता में किसान और उसकी समृद्धि हैं। किसानों के हित के लिए हमेशा मध्यप्रदेश सरकार काम कर रही हैं।

उन्होंने किसान सम्मान यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए जहां प्रदेश के किसानों, अन्नदाता बंधुओं का आभार प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों के साथ किसान सम्मान यात्रा में भाग लेकर जिस तरह किसानों से संवाद किया यह यात्रा किसानों और राज्य सरकार के बीच संवाद सेतु का कार्य किया हैं। किसान मोर्चा सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हैं।

रावत ने किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता बंधुओं के परिश्रम और लगन की सराहना करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश सरकार के किसान हितैषी प्रयासों की सराहना करना चाहिए, लेकिन जिस तरह कलश यात्रा को लेकर कांग्रेस भ्रम फैलाने की साजिश रच रही हैं, उससे कांग्रेस का भला होने वाला नहीं हैं। अपितु इससे कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता ही उजागर होगी। कांग्रेस के पास कोई उपलब्धि नहीं हैं और इसलिए वह बेवजह भ्रामक वातावरण बनाकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में लगी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment