भाजपा महिला मोर्चा ने मकर संक्राति पर्व पर गिल्ली-डंडा, सितोलिया खेला, पतंगबाजी की व तिल गुड वितरण किया

राजनीति Jan 13, 2018

इन्दौर । भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री ज्योति पंडित, श्रद्धा दुबे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मकर सक्रांति का पर्व परम्परानुसार ‘‘जत्रा महोत्सव कार्यक्रम’’ नटराज नगर ग्राउण्ड(वैशाली नगर के सामने) चाणक्यपूरी चौराहे पर मनाया। कार्यक्रम में महापौर मालिनी गौड, अंजू माखीजा, मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, ज्योति पंडित,  वीणा शर्मा, सीतादेवी खंडेलवाल, जय जातेगांवकर, संगीता सातालकर सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गिल्ली डंडा खेला, पतंगबाजी की व सितोलिया खेलकर मकर संक्रांति पर्व मनाया। 
 

महिला मोर्चा की बहने अपने - अपने घर से तिल्ली के लडडू, गजक, आदि लेकर आयी थी जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनो को खिलाकर मुंह मीठा कराया कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को तिल-गुड़ खिलाकर मकर संक्राति पर्व की बधाई दी।  
 

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राजेश आजाद, महापौर परिषद सदस्य बलराम वर्मा, उषारानी कुशवाह, बबीता राठौर, रंजीत कौर बजावा, सीमा विरांगकर, सुधा शर्मा, सुनीता चिमोटे, आशा ठाकुर, निर्मला वाजपेयी, अरूणा श्रीवास्तव, इंन्दू श्रीवास्तव, राधा प्रजापत, मंजू ठाकुर, सुनीता बुरंग थापा सहित बडी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment