कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना : शर्मा

राजनीति Sep 22, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

प्रदेश अध्यक्ष ने खण्डवा जिले के पुनासा में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
खण्डवा: भारतीय जनता पार्टी देश में एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है। संगठन के प्रति हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। हमारी पार्टी राजनैतिक संगठन होने के बावजूद सामाजिक सरोकारों की पक्षधर है और निरंतर देश में पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खण्डवा जिले के पुनासा नगर के मालाकर धर्मशाला में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
हमारे पितृपुरुषों ने करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे पितृपुरुषों ने अपना जीवन समर्पित कर पार्टी के विस्तार और करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया है। उन्हीं महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर हमारे कार्यकर्ता संगठन के विस्तार और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पणभाव से कटिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित प्रदेश सरकार की गरीब हितकारी योजनाओं से मध्य प्रदेश के गरीबों का जीवन स्तर पहले से और भी बेहतर हो रहा है।
कार्यकर्ता चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करें
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव गरीबों का हक छीनने का काम किया है। गलती से 15 माह के लिए आयी कमलनाथ सरकार में मध्यप्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया था। कांग्रेस सरकार ने गरीब हितैषी योजनाओं को बंद कर दिया था और वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी विजयी होना आवश्यक है, इसलिए पुनासा में हो रहे इस निकाय चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के साथ भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने के लिए संकल्प लें। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, देवेन्द्र वर्मा, पर्यटन विकास निगम उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, हरीश कोटवाले, जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कंचन तनवे सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस के पार्षद एवं किसान कांग्रेस के नेता हुए भाजपा में शामिल
पुनासा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष नगर परिषद् मूंदी के वार्ड क्रमांक 8 के कांग्रेस पार्षद सखाराम निमौले एवं वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्रीमती बनारसी बाई और किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजू नायक अटूट ने पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ली।
 

प्रदेश अध्यक्ष ने पौधारोपण किया, अजजा मोर्चा कार्यकर्ता के घर किया भोजन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को खंडवा प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान श्री शर्मा ने नर्मदा नगर ग्राम में कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया और नर्मदा मैया का दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष ने खण्डवा में वार्ड क्रमांक 4 के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता हुकुमचंद कलम के निवास पहुंचकर भोजन किया। इस अवसर पर खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल मांधाता विधायक नारायण पटेल खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा उपस्थित थे

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment