अन्नदाता किसान सियासतदारों का मोहरा बनना कबूल नहीं करेंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद अजयप्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में अन्नदाता किसानों ने पिछले वर्षो में उत्पादकता वृद्धि और उत्पादन बढ़ाकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया और देश की खाद्य सुरक्षा आश्वस्त की। अन्नदाता किसान सियासतदारों का मोहरा बनना कबूल नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में कृषि की प्रगति के लिए किसानों को भरपूर मदद दी हैं। समृद्धि योजना में1700 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया। धान और गेहूं के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 जून को लगभग 2 हजार करोड़ रूपए किसानों के खातों में जमा होंगे। उपार्जित गेहूं पर 265 रूपए प्रति क्विंटल का भुगतान दिया जा रहा हैं। भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत अरहर, मक्का, मूंग, उड़द पर 2500 करोड़ रूपयों का भुगतान किया जायेगा। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी 4400 रूपए, मसूर4800 रूपए क्विंटल क्रय किए जाने का राज्य सरकार का ऐतिहासिक निर्णय हैं। प्रोत्साहन राशि के रूप में 100 रूपए क्विंटल का भुगतान किया जा रहा हैं। पिछले वर्ष की खरीदी पर यह राशि किसानों के प्रति विशेष अनुकंपा हैं। राज्य सरकार की किसानों के प्रति संवेदना, उदार समर्थन से किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ हैं।

सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसानों को राहत के लिए भू राजस्व संहिता को विशेष डायनेमिक बनाया गया हैं। राज्य में प्याज पर 400 रूपए और लहसुन पर 800 रूपए का भुगतान सुनिश्चित हो गया हैं। कांग्रेस ने किसानों के हित में कभी इस तरह के उदार, संवेदनशील कदमों की कभी कल्पना भी नहीं की। किसानों की चिंता का स्वांग कर कांग्रेस स्वयं अपने अस्तित्व की रक्षा करना चाहते हैं। प्रदेश में वास्तव में किसान नहीं कांग्रेस संकट में हैं। किसान कांग्रेस के मुगालते में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने अन्नदाता बंधुओं से विनम्र आग्रह किया हैं कि वे कांग्रेस या अन्य किसी के बहकावे में न आए और मध्यप्रदेश को कृषि उत्पादन के केन्द्र में विकसित करने में शक्ति और साधन केन्द्रित करें।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment