अजा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 23 मार्च को भोपाल में

राजनीति Mar 16, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की विशेष बैठक 23 मार्च को प्रदेश कार्यालय में आमंत्रित की गयी हैं। बैठक में मोर्चा के मंडल तक गठन,प्रदेश के सभी 65200 मतदान केन्द्रों तक कार्यकर्ता टीम के गठन, बस्ती प्रमुखों के मनोनयन की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल संविधान शिल्पी डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर महू में आयोजित महाकुम्भ में प्रदेश के सभी मंडलों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंबेडकर जयंती से पखवाड़ा आरंभ होगा। पन्द्रह दिन में मोर्चा गांव-गांव, बस्ती-बस्ती तक पहुंचेगा और भाजपा सरकार द्वारा अंबेडकर के पंचतीर्थ की स्थापना से अवगत करायेगा। इस अवसर पर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया जायेगा।
कैरो ने बताया कि मोर्चा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 5 कार्यकर्ताओं की टीम तैनात करेगा। 23 मार्च को आयोजित बैठक में जिलेवार मतदान केन्द्र की टीमों की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने बताया कि मोर्चा के पदाधिकारी मिशन 2018 और मिशन 2019 के मद्देनजर अपनी भूमिका परिभाषित करने के लिए बैठक में विचार प्रस्तुत करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment