आईटी, वेबसाइट व सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग की कार्यशाला 8 जुलाई को

राजनीति Jul 07, 2018

 

 

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज डाबी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों हेतु भाजपा आईटी, वेबसाइट व सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 8 जुलाई को प्रातः 10 बजे, पं. दीनदयाल परिसर, भाजपा कार्यालय भोपाल में आहूत की गई है।

 

                कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment