दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, पंडित जवाहरलाल नेहरू: कमलनाथ

शख्सियत Nov 15, 2019

 

प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में पं. नेहरू को दिग्विजयसिंह ने दी पुष्पांजलि
खबर नेशन /Khabar Nation
भोपाल, । प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने रोशनपुरा चैराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें आदरांजलि अर्पित की। श्री नाथ ने उनके संस्मरण को याद करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उनकी पहली प्राथमिकता और प्रतिबद्धता आधुनिक भारत के निर्माण और उसे आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ मजबूत अर्थव्यवस्था देने की थी। उन्होंने इस संकल्प को पूरा करते हुए आधुनिक शिक्षालय और सार्वजनिक क्षेत्र के विशाल उद्योगों को स्थापित किया तथा भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया। उनके यह महान कार्य हमारे आगे बढ़ते हुए देश और लोगों की जरूरतों को आज भी पूरा करते हैं।
श्री नाथ ने कहा कि हम देश के सच्चे सेवक और सपूत पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी वर्षगांठ पर सादर नमन करते हैं। श्री कमलनाथ बच्चों के बीच पहंुचे, उन्हंे गोद में उठाया और दुलार किया।
वहीं प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कांगे्रसजनों द्वारा पंड़ित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर, उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने पंड़ित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वे बड़े घराने में जन्मे और विदेश में पढ़ाई की, बाद में जब वे भारत आये तो महात्मा गांधी के संपर्क में आए। उन्होंने अपने विदेशी कपड़े त्यागकर खादी पहनना शुरू कर दिया, यहां तक कि अपने पिता मोतीलाल नेहरू को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने भी खादी पहनना शुरू कर दिया और आजादी की लड़ाई में कूद गये। नेहरू जी 9 साल से ज्यादा समय जेल में रहे, पूरी जवानी आजादी की लड़ाई लड़ते हुए जेल में बिता दी और जब देश आजाद हुआ तो सभी ने मिलकर उन्हें प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में चुना।
श्री सिंह ने कहा कि कांगे्रस कार्यकर्ताओं को डिस्कवरी आॅफ इंडिया को पढ़िए। राजनीति जिंदाबाद-मुर्दाबाद की नहीं होती, समझने की होती है। भारत की संस्कृति और इतिहास के लिए रामधारी सिंह दिनकर की संस्कृति के चार अध्याय पढ़िए। जब तक ये सब नहीं पढ़ोगे भाजपा और संघ से मुकाबला नहीं कर पाओगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही भारत की अर्थव्यवस्था की नींव रखी, भेल का निर्माण किया, एनटीपीसी बनाया और बड़े-बड़े बांध बनाए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने किया।
उक्त कार्यक्रमों में मंत्री पी.सी. शर्मा, मंत्री कमलेश्वर पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, सै. साजिद अली, कैलाश मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, दुर्गेश शर्मा, योगेन्द्र परिहार, दीपचंद यादव, आनंद तारण, अवनीश भार्गव, शाहवर आलम, योगेश गुप्ता, गुड्डू चैहान, उदयवीरसिंह, धमेन्द्रसिंह मिटूं सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment