वरिष्ट प्रचारक श्री अपारबल सिंह जी का निधन

शख्सियत Jan 18, 2020

 

 

भोपाल - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ट प्रचारक श्री अपारबल सिंह जी उपाख्य ठाकुर साहब का निधन शुक्रवार रात ९ बजे भोपाल के एक अस्पताल में हुआ। ठाकुर साहब पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे एवं २-३ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। श्री अपारबल सिंह जी विद्यार्थी जीवन में स्वयंसेवक के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एवं वर्ष १९६५ में प्रचारक निकले और निरंतर समाजनिर्माण के कार्य में सक्रिय रहे। भिंड में जिला एवं विभाग प्रचारक का दायित्व सँभालने के बाद वर्ष १९८६ में इंदौर के प्रांत कार्यालय प्रमुख के दायित्व का निर्वहन किया।

वर्ष १९९३ में ठाकुर साहब क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख के दायित्व के साथ भोपाल आये एवं लगभग २७ वर्षों तक भोपाल में सक्रिय रहे। आपातकाल के समय ठाकुर साहब ने सत्ता के खिलाफ आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, भूमिगत रहकर उन्होंने पूरे आन्दोलन को दिशा दी थी।

ठाकुर साहब का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए समिधा कार्यालय में रखा गया। जहाँ भारी संख्या में स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। आज रात पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गाँव लहरैली, भिंड ले जाया जायेगा। जहाँ सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह ८ से १० बजे सामान्य जनों के लिए अंतिम दर्शन का कार्यक्रम है। उसके पश्चात शाम ३ बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment