अतुल्य एवं अलौकिक आभा के व्यक्तित्व थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

शख्सियत Jan 23, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण कर तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं इसके पूर्व राजधानी भोपाल के ओल्ड सुभाष स्कूल के सामने स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी।
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जैसे नारों के माध्यम से देश के नौजवानों के मन में देश प्रेम, देशभक्ति एवं आजादी की अलख जगाने वाले, आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें शत-शत नमन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता इतिहास की उन विराट विभूतियां में से एक हैं जो अनंतकाल तक वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। वे ऐसा अतुल्य व्यक्तित्व रहे, जिसकी अलौकिक आभा की कल्पना मात्र से ही शरीर में ऊर्जा का संचार हो जाता है।
उक्त दोनां स्थानों पर आयोजित पुष्पांजति कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्रीद्वय मुकेश नायक, पी.सी. शर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, महेन्द्र जोशी, योगेश यादव, श्रीमती आभासिंह, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह बघेल, कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, सुश्री संगीता शर्मा, स्वदेश शर्मा, जितेन्द्र डागा, राजकुमार सिंह, नरेश ज्ञानचंदानी, फरहाना खान, हृदेश किरार, यासिर हसनात, मोनू सक्सेना, साहिद खान, राजलक्ष्मी नायक, राहुल राठौर, रामराज तिवारी, महक राणा, मुईनद्दीन सिद्धीकी, नूर बेग, सै. मुजफ्फर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया तथा मप्र कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सेवानिवृत्त श्याम श्रीवास्तव ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment