अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया कलाम को याद

शख्सियत Oct 15, 2020

 

अर्पित उपाध्याय /खबर नेशन/ Khabar Nation
विदिशा। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने मिसाइल मेन को याद करते हुए उनकी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विभाग के जिलाध्यक्ष अशरफ खान ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अब्दुल कलाम जितने सरल और सहज थे उतने ही गुणी और बुद्धिजीवी थे। उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि देश कई मामलों में अपनी एक अलग पहचान बना सका है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी होने के बाद भी भाजपा की नगर पालिका के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक महान शख्सियत की प्रतिमा यहां लगाई है। राजनैतिक विरोधी होने के बावजूद अच्छे का साथ देना चाहिए। इस मौके पर सोहेल अहमद, शिवराज पिपरोदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment