लेखिका और पत्रकार डॉ दर्शनी प्रिय सिंह नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित

शख्सियत Sep 23, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation  

दिल्ली आज गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित एक सम्मान समारोह में देश भर से आई 25 महिलाओं को उनके कार्यों के उत्कृष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। इसमें विशेष रूप से डॉ दर्शनी प्रिय को लेखन,अनुवाद और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया । डॉ दर्शनी लगातार कई वर्षों से साहित्य और लेखन में सक्रिय है और विभिन्न अखबारों में स्त्री केंद्रित लेखों के जरिए समाज में एक नई अलख जगा रहे है।इसके अतिरिक्त वे नागरिक सम्मान प्राप्तकर्ताओ यथा पद्म श्री सम्मान से जुड़े वीडियो और पुस्तक पर भी कार्य कर ही है ताकि इसे विरासत के तौर पर अगली पीढ़ी के लिए सहेजा जा सके।युवा लेखिका और पत्रकार डॉ दर्शनी युवाओं में नव चेतना जलाने का कार्य कर रही है।

सावित्री बाई फूले फाउंडेशन, पूणे और राहुल तायल मित्र मंडली की ओर से भारतीय महिला शक्ति सम्मान 2022 में मुख्य अतिथि के तौर पर पद्म  डॉ बी के एस संजय, लेखिका ममता कालिया, कवयित्री अनामिका, संगीत मर्मज्ञ पंडित विजयशंकर मिश्र,लेखिका सविता चढ्ढा फोटो पत्रकार अज़ीज़ सिद्दकी,पत्रकार मुकेश भारद्वाज,शांति मुकुंद अस्पताल के प्रबंध निदेशक एस सग्गर आदि की विशेष उपस्थिति रही।

देश भर के अलग अलग क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों को सम्मनित किया गया। संचालक प्रसून लतांत ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका में अचंभित किया।नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र मजबूत होगा और नारी मिलकर एक श्रृंखला बनाएगी तो सभी बाधाएं पार होंगी इन वक्तव्यों के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment