मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे के पीछे की क्या है कहानी, जानें यहां...

 

 

 खबरनेशन/Khabarnation                                       

भारतीय मीडिया की दुनिया में दो दिनों से खलबली मची हुई है। देश के प्रमुख मीडिया हाउस आनंद बाजार पत्रिका के हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज में जिस तरह से उठा पटक मची हुई है, उसकी चर्चा आज हर पत्रकार की जुबां पर है।

उल्लेखनीय है कि टीवी संपादक के तौर पर एक प्रतिष्ठित छवि वाले मिलिंद खांडेकर का अचानक यूं इस्तीफा किसी के भी गले नहीं उतर रहा है। कई महीनों से खराब रेटिंग और पुण्य प्रसून बाजपेयी के विवादित शो के मद्देनजर फौरी तौर पर यह माना जा रहा है कि उनके इस्तीफे के पीछे ये दो कारण अहम रहे हैं। पर समाचार4मीडिया आपको उस शाम की कहानी बता रहा है जिस शाम अचानक ये सब घट गया। बात हफ्ते के पहले दिन की है जब चैनल के कंट्रोवर्शियल एंकर के लाइव शो के दौरान बोली गईं कुछ पंक्तियों को लेकर प्रबंधन पूरी तरह से नाराज हो उठा। न्यूजरूम में कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप का नतीजा शायद मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे के रूप में निलका।

अहम बात ये भी है कि आज यानी शुक्रवार को एबीपी न्यूज में उनके सम्मानित संपादक मिलिंद खांडेकर को लेकर एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय ये भी है कि जब दो दिन पहले शाम को मिलिंद खांडेकर ने 14 साल और 8 दिन बाद अपने न्यूजरूम से विदा ली तो हर किसी की आंखे नम थीं।

हालांकि मिलिदं खांडेकर की नई ट्विटर प्रोफाइल भी बहुत कुछ संकेत दे रही है 

Share:


Related Articles


Leave a Comment