आजादी के बाद पहली बार पौने दो लाख हज यात्रा में सैतालीस प्रतिशत महिलाएं होगी शामिलः शेख


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  हिदायतुल्ला शेख ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत से 1 लाख 75 हजार हज यात्री हज यात्रा का सुकून हासिल करेंगे जिनमें 47 प्रतिशत महिलाएं होगी। श्री शेख ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज यात्रा की सब्सिडी में कटौती होने के बावजूद यात्रियों पर न तो भारी अतिरिक्त भार पड़ा है और न उनकी सुविधाओं में कमी आने दी गयी है। हज की नई नीति ने हज यात्रा को विशेष आरामदेह बनाते हुए महिलाओं पर लगे अनावश्यक बंधन से उन्हें मुक्त कर दिया गया है। इसी का परिणाम है कि इस बार महिलाओं में उत्साह बढ़ने के साथ हज जाने वालों महिलाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

                उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय हज यात्रियों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखने और हज पर पहुचने पर हज यात्रियों का स्वागत करने के लिए सउदी अरब में भारतीय महावाणिज्य दूत को तैनात कर रखा है। वे मदीना पहुचने वाले हज यात्रियों का खैर मकदम कर रहे है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment