जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति का आगमन, गौरवान्वित करने वाला पल : विष्णुदत्त शर्मा

खबर नेशन / Khabar Nation

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरकार के साथ पार्टी भी तैयारियों में जुटी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पेसा एक्ट के माध्यम से जनजातीय समाज के कल्याण का नया इतिहास लिखा जायेगा
भोपाल:
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 15 नवंबर को शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। जिससे प्रदेश ही नहीं पूरे देश का जनजातीय समाज गौरवान्वित होगा। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रदेश में पेसा एक्ट की शुरूआत करेगी। यह पल जनजातीय समाज के कल्याण के लिए नया इतिहास बनेगा। राष्ट्रपति जी के आगमन को लेकर सरकार के साथ भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी प्रदेश भर में जनजातीय समाज के साथ व्यापक तैयारियों में जुटा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस राजनीति के लिए नहीं बल्कि जनजातीय समाज के सम्मान के लिए है। भगवान बिरसा मुंडा ने क्रांतिकारी आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देकर जनजातीय समाज का मान देश और दुनिया में बढाया। जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुण्डा के यशोगान का दिन है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। महामहिम राष्ट्रपति 16 नवंबर को आत्मनिर्भर भारत के अतंर्गत स्वसहायता समूह की बहनों के सम्मेलन को संबोधित करेगी। श्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति जी के प्रदेश आगमन को लेकर व्यापक तौर पर तैयारियां चल रही है। प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में जनजातीय गौरव दिवस के दिन गौरव यात्राएं निकलेगी। जिसकी तैयारियों में सरकार के साथ भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी लगा हुआ है।  
जनजातीय समाज के हक में काम कर रही भाजपा सरकार
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले वर्ष मध्यप्रदेश से जनजातीय गौरव दिवस की शुरूआत की, इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। श्री शर्मा ने कहा कि भारत के इतिहास में आजादी के बाद जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कोई योजना और नीति नहीं बनी। व्यवहारिक तौर पर किसी ने जनजातीय समाज के बारे में सोचा तो वह तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी थे। जिन्होंने पृथक जनजातीय मंत्रालय की स्थापना कर जनजातीय कल्याण के मिशन की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अटलजी के मिशन को आगे बढाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनजातीय समाज की चिंता कर रहे है।
राहुल गांधी बताएं उनकी सरकार पेसा एक्ट लागू क्यों नहीं कर पायी ?
एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार जनजातीय समाज के उत्थान और विकास के लिए जमीन पर काम कर रही है। 15 नवंबर को शहडोल से राष्ट्रपति जी प्रदेश में पेसा एक्ट की शुरूआत करेगी। कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती आयी है, उसने कभी भी जनजातीय समाज का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यात्रा लेकर घूम रहे है। वह बताएं कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो पेसा एक्ट लागू क्यों नहीं कर पायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ, छल और कपट की राजनीति करती आयी है, उसका विकास से कोई नाता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment