महानगर विकास परिषद के महाभियान में लगातार 6 ठे वर्ष भी 265 से भी अधिक धर्मस्थलों पर चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने 3R के सिद्धांतो पर चलने तथा सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने की शपथ ली,

श्रीमती महाजन, सांसद लालवानी व महापौर मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया सहित अनेकों कार्यकर्त्ता जुटे

 खबर नेशन /Khabar Nation

इंदौर। झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाने का समय अब नहीं रहा. शहर अब बाहर से साफ़ हो चुका है और हम लगातार तीन बार अव्वल आए हैं. सड़कों पर कचरा नहीं है. हमें धर्मस्थलों के अंदर सफाई करना है साथ ही रियूज, रिडूज व रिसाइकिल के सिद्धांतों को समझ कर आगे बढ़ना है तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकना है. 

 

यह बात पूर्व लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर कही. आप महानगर विकास परिषद द्वारा आज धनतेरस पर लगातार 6 ठे वर्ष शहर के धर्मस्थलों पर स्वच्छता अभियान के शुभारम्भ पर संबोधित कर रही थी। आपने आमजन को इस अवसर पर 3R के सिद्धांतों का उपयोग करने तथा सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली. 

 

महानगर विकास परिषद् के अध्यक्ष अशोक डागा, संयोजक सुधीर देड़गे व राम मूंदड़ा ने बताया कि अभियान ठीक 10 बजे राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा से प्रारम्भ हुआ. यहां पूर्व लोक सभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, महापौर मालिनी गौड़, पार्टी के महामंत्री कमल वाघेला, घनश्याम शेर, पार्षद विनीता धर्म, ज्योति तोमर, दीपिका नाचन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे. सांसद शंकर लालवानी व संस्था अध्यक्ष अशोक डागा ने देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहाँ पर सांसद शंकर लालवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को शहर को साफ़ रखने के साथ 3R के सिद्धांतों का उपयोग करने एवं सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई. 

यशवंत रोड चौराहा पर रिंकू भाटिया के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसके बाद ताई बड़े गणपति मंदिर पहुंची। यहाँ पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में सफाई की गई व स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई. यहां पार्षद मनोज मिश्रा, मनोज काला, देवेंद्र ईनाणी उपस्थित थे. इसके बाद ताई हंसदास मठ पहुंची। यहां पार्षद टीनू जैन सहित बड़ी संख्या कार्यकर्त्ता मौजूद थे. यहां से श्रीमती महाजन दत्त मंदिर वैशाली नगर पहुंची। यहाँ युवराज दुबे के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने बेहद सुन्दर रंगोली सजाई थी. इसके बाद ताई राम मंदिर राजेंद्र नगर पहुंची। यहां प्रशांत बड़वे ने अपने साथियों के साथ की गई साफ़ सफाई की जानकारी दी. यहां से ताई सैफी मोहल्ला स्थित मस्जिद पहुंची। बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय के लोग मौजूद थे. यहां प्रकाश पारवानी ने स्वच्छता शपथ दिलवाई। अंत में श्रीमती महाजन परदेशीपुरा स्थित गेंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहाँ गणेश गोयल व चंदू शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थी. यहां भी स्वच्छता संकल्प दोहराया गया.

सांसद शंकर लालवानी ने नियाज अली सरकार की दरगाह खजराना पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने गीले कपडे से दीवाले भी साफ़ की. अरविन्द उपाध्याय, चंदू माखीजा व राजेश अग्रवाल ने विधान सभा 5 में कई स्थानों पर अभियान चलाया एवं लोगों को शपथ दिलवाई।

महापौर मालिनी गौड़ ने क्षेत्र क्र 4 में रणजीत हनुमान मंदिर से इस अभियान का शुभारम्भ किया। इसके बाद वे इस क्षेत्र के 15 से अधिक स्थानों पर अभियान चलाया एवं शपथ भी दिलवाई। विधायक महेंद्र हार्डिया व अजयसिंह नरूका ने खजराना गणेश में अभियान चलाकर लोगों को शपथ दिलवाई। कमलेश नाचन ने 3 नंबर, सुधीर देड़गे ने 4 नंबर व संजय अग्रवाल ने 5 नंबर में कई स्थानों पर अभियान को मूर्त रूप दिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment