पूर्व शिक्षिका द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति चुने जाने पर शिक्षक प्रकोष्ठ ने मनाया जश्न

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने प्रदेश भर में उत्सव मनाया और मिठाई बांटी। शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सहभागिता की। गौरतलब है कि राजनीति में आने से पहले मुर्मू भी शिक्षिका रही हैं।

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा ने कहा कि जनजातीय समुदाय की सदस्य द्रौपदी मुर्मू जी को भारत गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

सार्वजनिक जीवन में आने से पहले मुर्मू एक शिक्षिका के रूप में कार्य करती रही हैं। इसलिए उनका राष्ट्रपति चुना जाना देशभर के शिक्षकों के लिए एक उपलब्धि है तथा गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुर्मू जी के राष्ट्रपति चुने जाने से देश में वास्तविक अर्थों में सामाजिक न्याय की स्थापना सुस्थापित हुई है।

संविधान में जिस सामाजिक न्याय का प्रावधान है, उसे वास्तविक अर्थों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेतृत्व ने साकार कर दिखाया है।

 

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
 9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment