कम्युनिटी हॉल पार्षद पुत्र के कब्जे से मुक्त, 67 लाख की वसूली निकाली

यूं ही Nov 13, 2019


 खबर नेशन / khabar Nation
भोपाल।
नगर निगम के कम्युनिटी हॉल पर हुए कब्जे को निगम ने पार्षद पुत्र से खाली करवा लिया है। बुधवार को निगम ने कब्जा लेते हुए 5 साल का किराया वसूलने का नोटिस थमाया है। निगम पार्षद पुत्र से 4 साल तक कब्जा करने के बदले में 67 लाख 64 हजार रूपए वसूल करेगा। वहीं कब्जा लेते हुए निगम ने अपना चौकीदार कम्युनिटी हॉल में निगरानी के लिए रख दिया है।

जोन 11 के जोनल अधिकारी शैलेन्द्र पारे के मुताबिक वार्ड 39 के चाणक्यापुरी चौराहा स्थित कम्युनिटी हॉल पर बीते लंबे समय से पार्षद लक्ष्मीबाई गुप्ता के पुत्र आनंद गुप्ता का कब्जा था। परिषद गठन 25 मार्च 2015 से 13 नवंबर 2019 तक कब्जा रहा, जिसे बुधवार को निगम अमले ने पुलिस बल के सहयोग से खाली करवाया। पार्षद पुत्र आनंद गुप्ता द्वारा कम्युनिटी हॉल में बिजली उपकरण रखने के लिए किराया पर दिया था,  एक हिस्से में डांस क्लासेस और शेष जगह में शादी-पार्टी के लिए उपयोग किया जाता रहा। जोन 11 के जोनल अधिकारी ने 4 साल के किराया का वसूलने हेतु 67 लाख 64 हजार रूपए का नोटिस पार्षद पुत्र को दिया है। देय राशि नोटिस प्राप्ति के 15 दिन में जमा करानी होगी। अन्यथा 25 पैसे प्रति रूपए सरचार्ज सहित चल-अचल संपत्ति कुर्क करके व घोष विक्रय कर निगम द्वारा वसूल की जाएगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment