भाजपा इंदौर जिला ग्रामीण की समीक्षा बैठक संपन्न

यूं ही Jan 25, 2020

 

सीएए को लेकर कुछ मुट्ठीभर लोग देश में वातावरण बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर रहे है-कैलाश विजयवर्गीय

खबर नेशन /Khabar Nation

इंदौर  / भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, महामंत्री गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा  एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय इंदौर पर इंदौर जिले कार्यसमिति की समीक्षा बैठक की शुरूआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलकर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व विधायक मनोज पटेल, देवराजसिंह परिहार, उमानारायण पटेल, प्रेमनारायण पटेल, ओम परसावदिया, कंचनसिंह चौहान ने की।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीएए को लेकर कुछ मुट्ठीभर लोग देश में माहौल बनाने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। लेकिन वो अपने इस दुराशय में कभी सफल नहीं हो पायेंगे, क्योंकि वे हमारे संगठन की ताकत और विशेष कार्यपद्धति से वाकिफ नहीं है। हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और हमारे संगठन में कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है। इसलिये हमारा कार्यकर्ता अधिक विश्वनीय है और संगठन के अभियान को पूर्ण करने के लिये सदैव तन-मन-धन से पूर्ण करने के लिये कृतसंकल्पित रहता है। अब समय अनुसार हमें और अधिक गंभिरता से जन-जन तक राष्ट्र निर्माण के लिये नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय में अभियान को चलाकर यह बताना है कि यह अधिनियम नागरिता देना का अधिनियम है नागरिकता लेने का नहीं।

संभागीय संगठ मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले आपको   12 तारीख को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार। हमें पूर्व अनुसार तन-मन-धन से आगे भी संगठन की ओर से जो अभियान मिलेंगे, उन्हें पूर्ण निष्ठा के साथ संपन्न करना है। 26 जनवरी को हम सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिपेक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए दलित बस्तियों में जाकर अधिक से अधिक झंडावंदन और राष्ट्रवाद से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए देश विरोधी ताकतों के षडयंत्रों में वे शामिल ना हो इसका जागरूकता अभियान चलाना है तथा भारत के संविधान, एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिये सभी से आव्हान करना है।

जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने कहा कि सीएए के विरूद्ध देश विरोधी ताकते तथा टुकड़े-टुकड़े गैंग मिलकर एक वातावरण का निर्माण कर रही है जिसे हमें जन-जन तक सीएए के समर्थन में जारूकता लाकर उनके मनसुबों को पूर्ण नहीं होने देना है। हमें 26 जनवरी पर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत के अलावा नये स्थानों पर जो हमारे प्रभाव वाले है। वहां पर झंडावंदन का कार्यक्रम भी आयोजित करना चाहिए।

आने वाले समय में 1 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हमें सीएए के समर्थन में अधिक से अधिक जनजागरण के अंतर्गत 88662-88662 मोबाईल नम्बर पर लोगांं से मिस्ड कॉल करवाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय में जनजागरण करना है। पिछले समय संगठन निर्देशानुसार जो भी अभियान दिये गये थे वे सफलतापूर्वक संपन्न हुए है। आगे भी आपकी कर्मठता और निष्ठा के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से विष्णुप्रसाद शुक्ला, रामकिशोर शुक्ला, महेन्द्र ठाकुर, बहादूरसिंह डाबी, कैलाश चौधरी, हेमचन्द्र मित्तल, मुकेश जरिया, सीमा वर्मा, लीला पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा सहित सभी मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक का संचालन महामंत्री चिन्टू वर्मा ने किया एवं आभार गुमानसिंह पंवार ने माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment