अरब में तेल के तीन कुँए और 23 पेट्रोल पंप के मालिक दांतों का इलाज करवाने इंदौर आये


खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर। इंदौर मेडिकल हब के तौर पर दुनिया भर में जाना जा रहा है। अब इलाज के लिए विदेश से लोग इंदौर पहुंच रहे हैं। सऊदी अरब के शेख़ कुछ महीनों से दांत की तकलीफ से परेशान थे। सऊदी अरब के मदीना में रहने वाले शेख़ मोहम्मद ओवाफी भारत घूमने आए हैं। मदीना के पास उनके तीन तेल के कुएं हैं और 23 पेट्रोल पंप हैं। उनके दांत में दर्द से वह बहुत परेशान चल रहे थे। लेकिन उसके लिए उन्हें ठीक से सलाह नहीं मिल पा रही थी। जब वह इंदौर आये तो उनके दोस्त को बताया कि वह दांत की बीमारी से बेहद परेशान हैं। इस पर इंदौर से अरब जाकर बस उनके दोस्त ने हज कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष रज़ाक पटेल की बहू जो ख्याति प्राप्त दन्त रोग विशेषज्ञ हैं कि सलाह दी। उन्हें आजादनगर  मूसाखेड़ी रोड़ स्थित डॉक्टर शैबा तौसीफ पटेल के पास उनके क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टर शैबा तौसीफ पटेल ने उनके दांतों की जांच की और डेमेज दांतों को निकाला तो कुछ का रूट कैनाल किया गया। अब नए दांत बनाये जा रहे हैं। दो दिन में उन्हें नए दांत लगा दिए जाएंगे। शेख ओवाफी से जब इंदौर में इलाज करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने इंदौर का काफी नाम सुन रखा है। और अरब में रह  रहे भारतीय दोस्तों ने भी बताया था। उन्होंने हिंदुस्तान के साफ सुथरे शहर और यहां के लोगों की तारीफ की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment