युवा दिवस पर प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल राष्ट्रीय युवा उत्सव उद्घाटन समारोह से जुडे़ प्रदेश भर के युवा

 

प्रदेश के समस्त जिलों में जिला स्तर पर मल्लखम्ब, योग एवं अन्य कार्यक्रम

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल, दिनांक 13 जनवरी, 2022


स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस पर पाण्डूचेरी में 25वाँ राष्ट्रीय युवा दिवस का समारोह परांपरागत रूप से मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी ने टी.व्ही. के माध्यम से वर्चुअली किया। इस कार्यक्रम से प्रदेश भर के युवा भी ऑन लाइन जुडे़। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2022 के मध्य पॉडुचेरी में किया जा रहा है।
युवा दिवस के अवसर पर इस अवसर पर जिला मुख्यालय रायसेन, विकासखण्ड सिलवानी, बेगमगंज, साँची, देवास, डिण्डोरी, टीकमगढ़, अलीराजपुर आदि जिलों में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने ऑन लाइन सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। प्रदेश के समस्त 12 मल्लखम्ब सेंटर पर युवा दिवस पर हुआ मल्लखम्ब का प्रदर्शन। समस्त जिलों में युवा उत्सव कोविड-19 गाईडलाइन के अनुसार धूमधाम से मनाया गया।      

Share:


Related Articles


Leave a Comment