अमित बने प्रेस पत्रकार कर्मचारी कल्याण संघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष
अमित सोनी/खबर नेशन / Khabar Nation
रायसेन। प्रेस पत्रकार कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजभान पाल जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ड़ल्लू कुमार सोनी जी की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव विदिप सिंह मरकाम द्वारा रायसेन जिले के स्टार समाचार के जिला ब्यूरो चीफ अमित सोनी को प्रेस पत्रकार कर्मचारी कल्याण संघ का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वहीं इस नियुक्ति पर श्री सोनी ने कहा कि मुझे मिले दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ संगठन में कार्य करूंगा और अपने पत्रकारिता जगत के साथियों को हितलाभ दिलाने के लिए अथक प्रयास करता रहूंगा। संगठन द्वारा जो भी कार्य मिलेगा उसे में पूर्ण जिम्मेदारी से निभाऊंगा। इस नियुक्ति पर वरिष्ठओं का आभार व्यक्त करते हुए जिले के सभी पत्रकार बंधुओं ने शुभकामनाएं दी।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!