मुख्यमंत्री की इशारे पर भाजपा कार्यालय पर हमला, हम जवाब जरूर देंगे : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेसियों के हमले को मुख्यमंत्री कमलनाथ की शह पर किया गया कायराना कृत्य बताया है। उन्होंने कहा है कि जो मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से सदन में भाजपा से नहीं निपट पा रहा वह अब इस प्रकार की ओछी और आपराधिक हरकतों पर उतर आया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इस सरकार को और कांग्रेस को सदन में भी जवाब देगा और सड़क पर भी। कमलनाथ जी आपको जल्दी क्या है ? बस थोडा सा रूकिए। आपको आपका स्थान दिखा दिया जायेगा।
शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर हमले के दौरान पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक कि.मी. दूर हमलावरों को बैरीकेट खोलकर भाजपा कार्यालय की ओर दौडकर जाने दिया। हमलावरों में आगे की पंक्ति में सिर्फ महिलाएं थी और पुलिस ने जानबूझकर महिला पुलिस को नहीं बुलाया। यह हमारे भाजपा कार्यकतार्ओं के संस्कार है कि वे महिलाओं का सीधे प्रतिरोध नहीं कर सकते, अन्यथा आज बडी अनहोनी होती। कांग्रेस द्वारा महिलाओं को आगे किया जाना और पुलिस का बिना महिला पुलिस बल के हमले को रोकने की नौटंकी करना नापाक गठजोड को दशार्ता है। हम मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के गुंडों को चेतावनी देना चाहते है कि हमारे जिन कार्यकतार्ओं को चोट आयी है और हमारे कार्यालय पर जो दुस्साहसिक हमला किया गया है उसे हम भूलने वाले नहीं है। यह दीगर बात है कि हमारा गुंडागर्दी में विश्वास नहीं है, लेकिन कांग्रेसी यह समझ ले कि हमें ब्याज सहित वसूलना आता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment