कमलनाथ की सोच छोटी : प्रभात झा

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा के तो डी एन ए में ही खोट है।


कल भोपाल में कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य राजमणि पटेल की 40 दिन की सत्ता बदलो सिंवधान बचाओ  यात्रा के समापान कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलना ही जानती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के डी एन ए में बडा अंतर है।
कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि  आज समाज का हर वर्ग परेशान है।
उन्हांने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा की जायेगी।
जब भाजपा के राज्य सभा सदस्य प्रभात झा से कमलनाथ के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्हांने खबर नेशन से कहा कि जिन की सोच छोटी होती है वोही लोग इस तरह की हल्की बातें करते हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment