बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर पूरन सिंह ने किया जनसंपर्क


अमित सोनी। Khabar Nation खबर नेशन
रायसेन,
 सांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय पर सभी प्रत्याशी जन संपर्क करते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि चुनाव प्रचार का शोरगुल अब खत्म हो गया है। इसी के तहत किसी वार्ड में भाजपा दिखाई दे रही है तो किसी वार्ड में कांग्रेस। वहीं इन दोनों पार्टियों की खामियां बताते हुए बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में कूद गई है। और सांची विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर पूरन सिंह स्वयं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर हाथ जोड़कर, पैर पड़कर वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए, चौधरी नहीं इंजीनियर चाहिए, इसी के साथ उन्होंने रायसेन मुख्यालय पर व्यापारियों की दुकानों पर जाकर जनसंपर्क किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment