मोदी को नेहरू का अडंगा

खबरनेशन / Khabarnation

क्या यह संभव हैं कि पंडित जवाहरलार नेहरू जो देश के पहले प्रधानमंत्री थे हमारे सोलवें प्रधानमंत्री को अपना काम करने से रोक रहें हों। यह बात इसलिये करनी पड रही हैं  क्योंकि सोशल मीडिया में यह कहा गया कि नेहरू जिन का निधन 27 मई 1964 को हो गया था को आज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोसने  का कोई भी मौका नहीं छोडते हैं।

अभी हाल ही में मोदी जी ने कह दिया कि कांग्रेस का कोई भी नेता भगत सिंह को मिलने जेल नहीं गया था। मोदी जी के यह कहने के बाद यह सबित हो गया कि जो उन्होंने कहा था उस का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं हैं। यह बात समझ के परे है कि मोदी इस तरह से नेहरू के पीछे क्यों पडे हुये हैं क्योंकि ऐसा करने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं हैं। नेहरू ने देश में प्रधानमंत्री के रूप में 17 साल राज किया और इतना समय मोदी जी को मिलने वाला नहीं हैं। वैसे भी नेहरू का भारत के इतिहास में एक स्थान हैं और इसको छूना किसी के भी बस की बात नहीं हैं।

जहां तक नेहरू का सवाल हैं हमारे देश के लोग दो भागों में बंटे हुये हैं। पहले भाग के लोगों के अनुसार नेहरू बहुत ही अच्छे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश के लिये बहुत सारे अच्छे काम किये। दूसरे भाग के लोग यह मानते हैं कि आज जो भी समस्या देश में हैं वो नेहरू की गलत नीतियों के कारण ही हैं। ऐसा नहीं लगता कि इन दोनों भागों के लोग कभी भी अपने विचारों को बदल देंगे। जो नेहरू की तारीफ करते हैं वो उन का गुणगान करते ही रहेंगे और जो उन के खिलाफ हैं वो कभी भी उन का अच्छा नहीं कह सकते हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment