कमलनाथ ने दिया एक राजनैतिक विवाद को जन्म

 

 मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिख कर एक नये राजनैतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

यह पत्र कमलनाथ के द्वारा 31 मई को लिखा गया था और इस में उन्हांने राहुल से आग्रह किया है कि वो 26 जून को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव की पुण्य तिथि के कार्यक्रम में शामिल हों।

यह कार्यक्रम उस दिन खरगौन जिले के कसरावाद में आयोजित किया जा रहा है।

 पूर्व उप मुख्यमंत्री होने के अलावा सुभाष यादव मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वे कांग्रेस के बहुत सीनीयर नेता भी रहे और उन का प्रदेश के मालवा निमाड क्षेत्र में बहुत दबदबा भी रहा।

 अपने पत्र में कमलनाथ ने कहा है कि यह मालवा निमाड क्षे़त्र में 61 विधान सभा क्षे़त्र आते हैं और इस कारण से राहुल का 26 जून को कसरावाद पहुंचना जरा जरूरी है।

कमलनाथ के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जातिगत राजनीति को बढावा दे रही है।
यहां पर यह कहना बहुत जरूरी है कि सुभाष ओ बी सी नेता थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment