शिवराज को विकल्प तलाशने के निर्देश

कभी भी बदले जा सकते हैं मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष
 

खबरनेशन / Khabarnation
 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को विकल्प तलाशने के निर्देश दे दिए हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसा प्रदेश में सहमति और समन्वय बनाये जाने की दृष्टि से किया जा रहा हैं। गौरतलब हैं कि मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि कुछ माह पूर्व प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुले तौर पर यह कहा था कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैय्या) के नेतृत्व में ही 2019 के चुनाव होंगे। शाह ने यह तब कहा था जब प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के अन्दर सरकार और संगठन को लेकर तीखी नाराजगी व्याप्त थी। इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मेंडेट को देखकर बदलाव की मांग उठ खड़ी हुई। सरकार और संगठन के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व को काफी गंभीर शिकायते की गई हैं। खुफिया रिपोर्ट में भी सरकार और संघठन के खिलाफ माहौल को बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 सीटें मिलने का दावा किया गया हैं। 

पहले गुजरात विधानसभा चुनाव और इसके बाद मेघालय त्रिपुरा में चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रक्रिया को टाला गया लेकिन हालियां उपचुनावों के परिणामों के बाद हालात को देखकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश भाजपाध्यक्ष को बदलने का मन बना लिया हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्पष्ट तौर पर कह दिया गया हैं कि वे नंदू भैय्या का विकल्प तलाशे। सूत्रों के अनुसार शिवराज ने राष्ट्रीय नेतृत्व को भरपूर मनाने की कोशिश की हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व इस मामले में उनकी बात से सहमत नहीं हो रहा हैं। 

आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क, जनता में उजली छवि और संग की सहमति अगले प्रदेशाध्यक्ष के लिए प्रमुख योग्यताएं होगी।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment