शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा आम जन के धन की बर्बादी : कमलनाथ
खबर नेशन
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की 14 जुलाई से प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा को कर दाताओं के पैसे की बर्बादी बताया है ।
एक बयान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज ने सरकारी खजाने से यात्राओं और उस की जैसी चीजों पर करोडों रूपये खर्च कर दिये हैं।
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री को यात्रा पर जाने की जरूरत नहीं होती अगर उन्होंने प्रदेश या उस के लोगों के लिये कुछ काम किया होता।
उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने के पैसे से जन आशीर्वाद यात्रा को चलाना लोगों के पैसे की एक तरह से बर्बादी कही जायेगी।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!