सबसे भ्रष्ट है, मध्यप्रदेश सरकार: कमलनाथ

खबरनेशन / Khabarnation

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा, नरसिंहपुर जिले की करेली और गाड़रवारा और रायसेन की भोजपुर (सुल्तानपुर) विधानसभा क्षेत्र के  चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार, रोजगार, भावांतर, बुधनी और छिंदवाड़ा के विकास, औद्योगीकरण, नरेन्द्र मोदी और शिवराजसिंह के भाषण को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया। इस दौरान विधानसभा प्रत्याशीगण, कांगे्रस के स्थानीय पदाधिकारीगण और भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कमलनाथ द्वारा इन सभाओं में दिये गये भाषण के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-


ऽ पूरे देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है, मध्यप्रदेश की। यहां पर कोई उद्योग इसलिये नहीं आते, क्योंकि मध्यप्रदेश में कोई भी उद्योगपति आने के लिए तैयार ही नहीं होता। शिवराजसिंह ने मध्यप्रदेश की ऐसी स्थिति बना दी है कि यहां पर उद्योग लगाने और व्यवसाय करने मंे किसी की कोई रूचि नहीं बची है। ऽ मध्यप्रदेश में माफियाओं का राज है। रेत माफिया, शिक्षा माफिया, कोयला माफिया, शराब माफिया, स्वास्थ्य माफिया यहां की पहचान बन गयी है। पहले मध्यप्रदेश की पहचान शांति के टापू की थी जो अब बदलकर माफियाओं के गढ़ की बन गयी है। यहां भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। ऽ भावांतर योजना में किसानों के साथ धोखा हुआ। जब तक व्यापारी प्रमाण-पत्र नहीं देता, तब तक किसानों को भावांतर का भुगतान नहीं होता। बैंक वाले भी बार-बार भगा देते हैं। अंततः किसानों की जगह व्यापारियों को ही फायदा मिलता है।ऽ पहले जब हम गांव-गांव जाते थे तो लोग कहते थे समर्थन मूल्य बढ़ाईये, आज किसान कहता है कि समर्थन मूल्य दिलवाईये। फसल आती है तो व्यापारी मूल्य कम कर देते हैं। सीजन जाने पर फिर बढ़ा देते हैं। सोयाबीन, चना, धान आदि सभी फसलों में किसान ठगा गया है। ऽ मैं शिवराज सिंह के क्षेत्र में बुधनी गया था। वहां लोगों ने कहा कि अच्छे दिन तो छोड़िए, हमारे बुरे दिन ही हमें लौटा दीजिए, वही दिन अच्छे थे। क्यांेकि फसलांे के दाम तो सही मिल जाते थे। ऽ सुल्तानपुर की सभा में कहा कि यहां की जनता ने भाजपा के एक ही परिवार का समर्थन किया है। लेकिन फिर भी यह क्षेत्र बदहाल है। नौजवान और किसान परेशान हंै। सच्चाई आपके सामने है। इसलिए बदलते वक्त में कांगे्रस का साथ दीजिए। ऽ अमरवाड़ा में कहा कि हमारा मालवा हो, निमाड़ हो बुंदेलखंड हो हर क्षेत्र के लोग दुःखी हैं। मैं तो आपसे कहता हूं जो किया गया है, वह सब आज आप लोगों के सामने हैं। मैने तो छिंदवाड़ा के लिए अपनी जवानी समर्पित कर दी। जब इन बच्चों का जन्म नहीं हुआ था, तब अमरवाड़ा क्या था, हरई क्या था, चैरई क्या था? क्या आज जैसी सड़कें थीं? 
ऽ मैं तो मोदी जी को बोलता हूं कि छिंदवाड़ा से कुछ सीखकर जाईये और गुजरात में जाकर उसकी नकल कीजिए। दो हजार गांव की जिम्मेदारी यहां पर मैंने ली है। छिंदवाड़ा के लोगों से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। मैंने तो यही प्रयास किया कि छिंदवाड़ा की पहचान पूरे प्रदेश और देश मंे बने। ऽ अभी मोदी जी आये थे। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात करते थे, 15 लाख हर खाते में आने की बात करते थे, लेकिन अब वे ये सब बातें नहीं करते। कमलनाथ की बात करके गये हैं। ऽ हमारे नौजवान ही मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। छिंदवाड़ा में मोदी जी ने 45 मिनिट में से 30 मिनिट कमलनाथ के बारे में बात की, लेकिन दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बातें नहीं की। हर खाते में 15 लाख आने की बात नहीं की। ऽ शिवराजसिंह कहते हैं कि हमारा काम तो अभी अधूरा रह गया है, अब एक मौका और दे दो। आप ही बताईये किसी मुख्यमंत्री के लिये क्या 15 साल कम होते हैं। जब 15 साल में कुछ नहीं कर पाये तो आगे क्या करोगे? सिर्फ घोषणाओं पर घोषणाऐं करते रहे, काम कुछ नहीं किया। ऽ शिवराजसिंह कहते हैं, किसान का बेटा हूं। महिलाओं से कहते हैं मैं तो मामा हूं, आपका भाई हूं। वाह शिवराज कितने कलाकार हैं आप। दिल की सुनिये, सच्चाई का साथ दीजिए। सच्चाई बताकर लोगों की आंख खोलिए। यह लूट और झूठ की सरकार है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment