राहुल किसान नहीं तो राजनैतिक लाभ क्यों उठा रहे हैं...?

खबरनेशन / Khabarnation

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जून के पहले सप्ताह में मंदसौर यात्रा के कुछ पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं ने आरोप लगाया हैं कि कांग्रेस प्रदेश में खून खराबे को भडकाना चाहती हैं।

रीवा के रघुराजगढ गांव में कल एक असंगठित मजदूरों की रैली में चौहान ने कहा कि ये कांग्रेसी मध्यप्रदेश में केवल खून खराबा भडका कर हालात को अस्त व्यस्त करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने राजनैतिक लाभ के लिये किसानों में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रही तो उस ने किसानों के लिये कुछ भी नहीं किया पर आज यही कांग्रेस आज हमारे खिलाफ निराधार आरोप लगा रही हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में केवल साढे सात लाख हेक्टर ही में सिंचाई होती थी जब कि भाजपा के राज में यह बढ कर 40 लाख हेक्टर हो गया हैं तथा हमारी योजना इस को 80 लाख हेक्टर तक ले जाने की हैं।

इस अवसर पर भाजपा के राज्य सभा सदस्य प्रभात झा ने कहा कि राहुल गांधी मदसौर क्यों आ रहे हैं। झा ने पूछा कि क्या राहुल खुद किसान हैं यह उन के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि राहुल चुनाव के पहले राजनैतिक लाभ उठाने के लिये ही आ रहे हैं। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment