तो मोदी और शाह की इच्छा का होगा मुख्यसचिव ?

 

केन्द्र में पदस्थ आय.ए.एस को बनाया जा सकता है सी.एस

खबर नेशन / Khabarnation

मध्यप्रदेश के नए मुख्यसचिव को लेकर छाए धुंध के बीच इस बात की सं
बढ गई है कि नया मुख्यसचिव प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह की इच्छा से बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मुख्यसचिव की दौड़ में शामिल आय ए एस अधिकारियों के नामों की बजाय केन्द्र सरकार में पदस्थ आय ए एस अधिकारी को मुख्यसचिव बनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि वर्तमान मुख्यसचिव बसंत प्रताप सिंह इस माह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यसचिव बसंत प्रताप सिंह के कार्यकाल को बढ़ाए जाने को लेकर केन्द्र सरकार के पास मध्यप्रदेश से प्रस्ताव भेजा गया है। यह प्रस्ताव पी एम ओ में लंबित हैं। जिसको लेकर लगातार संशय बना हुआ है।
गौरतलब है कि सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्यसचिव के कार्यकाल बढ़ाए जाने के उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रस्ताव को केन्द्र पूर्व में खारिज कर चुका है। उक्त फैसले ताजा ताजा लिए गए हैं। मध्यप्रदेश के मंत्रालय के गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक जैसे मामले में केन्द्र दो तरह के निर्णय कैसे ले सकता है।
केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मामले में एक कदम आगे जाते हुए केन्द्र में पदस्थ वरिष्ठ आय ए एस अधिकारी को मुख्यसचिव बनाए जाने के अनौपचारिक निर्देश दे डाले। जिसको लेकर माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में भी केन्द्र में पदस्थ वरिष्ठ आय ए एस अधिकारी को मुख्यसचिव बनाए जाने की अनुशंसा कर सकती है। 
गौरतलब है कि काफी लंबे समय से यह माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के समय सारे सूत्र अपने हाथ में रख सकते हैं। कुछ ही समय पूर्व मध्यप्रदेश आए अमित शाह इसका इशारा सार्वजनिक तौर पर कर गए थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment