मध्यप्रदेश कांग्रेस की 6 प्रमुख समीतियां घोषित

दिग्विजय सिंह को सौंपी समन्वय की जवाबदारी

खबरनेशन / Khabarnation

 

इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावों के लिये अपनी तैयारियों को और गति देने के लिये विपक्षी कांग्रेस ने आज कुछ समितियां के लिये अध्यक्षों और उन के सदस्यों के नाम बता दिये हैं।

इसमें सब से अहम नाम कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिहं का हैं जिन को समन्वय समिति का चेयरमैन बनाया गया हैं। इस समिति में बहुत सारे सदस्य हैं पर इन में प्रमुख नाम सत्यव्रत चतुर्वेदी का ही माना जायेगा क्योंकि यह सब का पता हैं कि उन की दिग्विजय से जरा भी नहीं बनती है। दोनों के बीच नहीं बनने का आलम यह हैं कि कुछ समय पहले चतुर्वेदी ने यह बयान दिया था कि अगर कांग्रेस को मध्यप्रदेश में चुनाव जीतना हैं तो उन को तामिल नाडू भेज दिया जाना चाहिए। चतुर्वेदी के इस बयान पर दिग्विजय तो कुछ नहीं बोले पर उन के छोटे भाई लक्ष्मण ने जरूर कहा कि जो लोग एक छोटा सा चुनाव भी अपने दम पर नहीं जीत सकते हैं वो उन के बडे भाई के बारे में कुछ भी कहते फिरते हैं।

जिस तरह की समितियां आज बनाई गई हैं ऐसे कांग्रेस ने पहले कभी नहीं किया हैं। अब केवल यह देखना हैं कि इनके बनने से चुनाव के संबंध में पार्टी पर क्या असर पडता हैं।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न समितियों को एप्रुव्ड करते हुए 20 जिलों में नये अध्यक्ष घोषित कर दिये हैं। समन्वय समीति का चेयरमैन दिग्विजय सिंह को बनाया गया हैं। अन्य सदस्यों में महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, मुजीब कुरैशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, विसाहुलाल सिंह, विनय दुबे, राजेन्द्र सिंह गौतम, हरीसिंह नरवरिया, महेन्द्र जोशी, सोहन वाल्मीकि, विभा पटेल और सुनील सूद शामिल हैं।

इलेक्शन कैम्पेन कमेटी (चुनाव प्रचार समीति) में ज्योतिरादित्य सिंधिया अध्यक्ष हैं अन्य सदस्यों में कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, विवेक तन्खा, इन्द्रजीत पटेल, आरिफ अकील, मुकेश नायक, राजमणि पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, रामबरन सिंह गुर्जर, राजवर्धन दत्ती गांव, ह्रदय मोहन जैन, मनोज पाल यादव, अर्चना जायसवाल और रामभोपाल सिंह राजपूत शामिल हैं।

इलेक्शन प्लानिंग एंड स्ट्रेटेजी कमेटी - चुनाव प्रबंध और रणनीति के लिये बनाई गई समीति में सुरेश पचौरी को अध्यक्ष बनाया गया हैं। अन्य सदस्यों में के.पी. सिंह, सईद अहमद, विजयलक्ष्मी साधो, शोभा ओझा, रमेश अग्रवाल, प्रवीण सक्सेना और प्रवीण कक्कड़ शामिल हैं। घोषणा पत्र समीति में राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष होंगे। इस समीति के उपाध्यक्ष विवेक तन्खा और वाईस चेयर पर्सन मीनाक्षी नटराजन होंगी। इस समीति का कन्वेनर नरेन्द्र नहाटा को बनाया गया हैं। अनुशासन क्रियान्वयन समीति के अध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी होंगे। इस समीति के सहअध्यक्ष चन्द्रप्रभास शेखर और सदस्यों के तौर पर चन्द्रमोहन सत्यनारायण पंवार और मंजूराय शामिल हैं।

मीडिया एंड कम्यूनिकेशन कमीटी के अध्यक्ष मानक अग्रवाल होंगे। इस समीति के सदस्य पंकज चतुर्वेदी और पंकज शर्मा होंगे। इसी के साथ ही जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई हैं। बिट्ठलदास मीना गुना, बैजनाथ यादव  शिवपुरी, कन्हैय्या राम लोधी अशोक नगर, देवेन्द्र शर्मा ग्वालियर, अजय टंडन दमोह, गुरमीत सिंह मंगु रीवा शहर, सुभाष गुप्ता शहडोल, मिथलेश जैन कटनी शहर, गुमान सिंह ठाकुर कटनी ग्रामीण, राजकुमार खुराना सिवनी, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला डिण्डोरी, विश्वेश्वर भगत बालाघाट, कैलाश मिश्रा भोपाल शहर, अरूण श्रीवास्तव भोपाल ग्रामीण, रतन सिंह ठाकुर सीहोर, नारायण सिंह आमलावे राजगढ़, सुनील शर्मा बैतुल, कपिल फौजदार होशंगाबाद, मनोज रजानी देवास, वीरेन्द्र सिंह राठौर बड़वानी जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं। 
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment