कमलनाथ का जोशीला स्वागत 

कांग्रेस में जोश उत्साह भाजपा के माथे पर चिंता की लकीरें

खबरनेशन / Khabarnation

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष और वरिष्ठ लोक सभा के सदस्य कमलनाथ का आज भोपाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिसको देखकर भाजपा के चेहरे पर चिंता की लकीरे खींच गई। गौरतलब हैं कि भाजपा के चुनाव प्रबंधन समीति की बैठक थी जिसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री विभाग पहुंचने के निर्देश दे दिये। 

कमलनाथ का यह भव्य स्वागत भोपाल के राजा भोज विमान तल पर हुूआ जब वो नयी दिल्ली से यहां पर आये। इसके बाद कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य नेता विमान तल से कांग्रेस के शिवाजी नगर के कार्यालय की ओर एक रैली के रूप में निकल पडे। जो नेता इस रैली में थे उन में प्रमुख थे कांग्रेस के महासचिव और पूर्व  मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार समीति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ से पहले रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव।

जैसा की ऐसी रैली के साथ अक्सर होता है यह रैली भी समय से नहीं चल पायी और इस के कारण कमलनाथ की पत्रकार वार्ता चार बजे के बजाय अब छह बजे होगी। रैली मार्ग पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के होर्डिंग बेनर, पोस्टर और मंच लगाए गए थे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी गुटों के नेताओं के समर्थकों के नाम और चित्र थे। लंबे समय बाद कांग्रेस में एकता का माहौल देखा गया। हांलाकि सुबह जब एयरपोर्ट से रैली शुरू हुई थी तब निवृत्त होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव रैली में दिखाई नहीं दिये। इसी के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बनाए गए मंच पर अरूण यादव के नाम वाली कुर्सी को ना देखकर कांग्रेस के विभिन्न खेमों में तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी। जिसके बाद मैनेजमेंट में लगे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी गलती को सुधारने का प्रयास किया। 

वैसे रैली में बहुत सारा जोश देखा गया और एक आदमी ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेसी ऐसे खुश हो रहे हैं जैसे कि उन्होंने प्रदेश में अगली सरकार बना ही डाली हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment