झिलमिलाए कमल दीप

खबरनेशन / Khabarnation

प्रदेश भर में झिलमिलाए समृद्धि के कमल दीप

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मनाई कमल दीपावली

 

      भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पूरे प्रदेश में कमल दीपावली मनाई। प्रदेश के लगभग एक करोड़ घरों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों ने एक साथ कमल दीये रोशन कर समृद्ध मध्यप्रदेश की कामना की।

                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों ने बुधवार को कमल दीपावली अभियान में अपने-अपने घरों में समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए कमल दीये रोशन किए। कमल दीपावली अभियान को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राहिओं ने अभियान में भागीदारी की।

                भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में  पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री प्रभात झा एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूणावत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, राजमाता जी एवं कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कमल दीप प्रज्जवलित किए।

                इस अवसर पर श्री शांतिलाल लोढ़ा, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश वार्ताकार श्री दुर्गेश केसवानी, श्री महेश शर्मा, श्री मनीष सक्सेना, श्री अजय शर्मा, श्री संतोष शर्मा, श्री संतोष व्यास सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment