चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

 

 

खबर नेशन

मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ  दुष्कर्म  का सिलसिला जरा भी कम होता या थमता नजर नहीं आ रहा है।

सब से ताजा घटना की खबर प्रदेश के सतना जिले से आई है और ये हर किसी का दिल दहला देनेवाली घटना ही मानी जायेगी।
सतना जिले के परसमनिया गांव में रविवार रात को एक 25 साल के युवक ने एक चार साल की बच्ची को अगवा कर के उस के साथ दुष्कर्म कर दिया।

आरोपी का नाम महेन्द्रराज गौड बताया गया है और उस ने मासूम लडकी को मरने की हालत में लहूलुहान कर के एक जंगल में छोड दिया था।
पुलिस के अनुसार उचेहरा थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य वाले  परससमनिया गांव में महेन्द्रराज रात के 10 बजे जब लडकी के घर पहुँचा उस वक्त वो और उस के पिता आंगन में सो रहे थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment