दिग्विजय सिंह की सरकार के हार का कारण थी ईवीएम

 

खबर नेशन / Khabar Nation

मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन को तो शुरू से ही ई वी एम मशीन पर भरोसा नहीं है।

एक टी वी चैनल से बातचीत में दिग्विजय ने कहा कि 2003 में उन की विधान सभा चुनावों में हार का एक मुख्य कारण ई वी एम मशीन ही थी।

जब उन से यह कहा गया कि अगर ऐसा है तो पंजाब में कांग्रेस कैसे विधान सभा चुनाव जीत गई तो उन्होंने कहा कि गडबडी वहीं की जाती है जहां कछ उम्मीद होती है।

दिग्विजय ने आगे कहा कि पंजाब में तो भाजपा रेस में ही नहीं थी इस कारण से वहां गडबडी की कोई भी गुंजाइश नहीं थी।

उन से यह भी कहा गया कि अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश में इस साल विधान सभा चुनाव जीत जाती है तो क्या वो ई वी एम मशीन को कोसना बंद कर देगी।

इस पर दिग्विजय ने कहा कि नहीं अगर कांग्रेस जीत गई तो हम चुनाव आयोग को मजबूर करेंगे कि वो चुनाव बैलट पेपर के जरिये ही कराये।

Share:


Related Articles


Leave a Comment