राज्यसभा के लिये कांग्रेस खेल सकती हैं आदिवासी कार्ड

खबरनेशन / Khabarnation
 

मध्यप्रदेश से चुने जाने वाले 5 राज्यसभा सांसदों में कांग्रेस अपनी एक मात्र उम्मीदवारी आदिवासी चेहरे से पूरी कर सकती हैं।
 

मध्यप्रदेश से रिक्त हो रही राज्यसभी की 5 सीटों में से एक पर कांग्रेस आदिवासी चेहरे का दाव चल सकती हैं। गौरतलब हैं कि मध्यप्रदेश में 5 राज्यसभा की सीटें रिक्त हो  रही हैं जिसकी निर्वाचन प्रक्रिया चालू हो चुकी हैं। भाजपा के प्रदेश इकाई ने 15 नामों का पैनल केन्द्रीय निर्वाचन समीति को भेज दिया हैं, कांग्रेस में अभी तक उम्मीदवारी को लेकर कोई राय नहीं बन पाई हैं। रिक्त होने वाली इन 5 सीटों में से कांग्रेस के खाते में एक राज्यसभा भी सदस्य चुना जाना हैं। कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा हैं। चतु्र्वेदी एक प्रबल दावेदार के तौर पर बने हुए हैं। लेकिन कांग्रेस की ओर से वेटिंग दावेदार के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव का नाम दौड़ में बना हुआ हैं। इसी के साथ ही पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी भी अपने आप को दावेदारी में बनाये हुए हैं। 
 

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस राज्यसभा के लिए किसी आदिवासी का चयन कर सकती हैं। गौरतलब हैं कि मध्यप्रदेश में 47 विधानसभा क्षेत्र  आदिवासी वोटों में सेंधमारी के लिए इस बात पर विचार किया जा रहा हैं कि किसी आदिवासी को राज्यसभा में ले जाया जाये। आदिवासी वर्ग प्रमुख दावेदार के तौर पर पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह, सीधी से पूर्व सांसद रहे मानिक सिंह, धार के गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायक नन्हें लाल दुर्वे का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा हैं। उर्मिला सिंह इन दिनों बीमार चल रही हैं और इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में इलाज करवा रही हैं। इसी के साथ ही मानिक सिंह सांसद और विधायक रहे हैं। नन्हें लाल भी दो बार विधायक रहे हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment