कांग्रेस नेताओं में दम है तो बताएं उनके कार्यकाल में क्या काम हुए : नरेन्द्र सिंह तोमर

खबरनेशन / Khabarnation

     शिवपुरी। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि जो कांग्रेस के नेता आज मध्यप्रदेश के विकास पर उंगली उठा रहे है, मैं उनसे पूंछना चाहता हूं कि2003 से पहले मध्यप्रदेश में उनकी सरकार थी। 2014 के पहले देश में उनका शासन था। तब वे देश और प्रदेश में विकास क्यों नहीं कर पाए। कांग्रेस के नेताओं में हिम्मत है तो वे बताएं कि उनके कार्यकाल में कितने काम हुए। यह बात श्री तोमर ने आज चंबल क्षेत्र की विधानसभाओं में जनसभा के दौरान कही।

                केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने सोमवार को श्योपुर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिले की आधा दर्जन से अधिक विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस ने उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या 2003 के पहले किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलता था? क्या ओला-पाला के नुकसान की भरपाई सरकार करती थी? क्या धान और गेंहू पर बोनस मिलता था? उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस के जमाने में गावों मे सड़के दिखाई देती थी? श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के बीच में दमदारी से झूठ बोलते है।  हिंदुस्तान में उनसे बड़ा कोई पाखंडी नही है। कांग्रेस के पाखंड को हमे इस चुनाव में तोड़ना है।

हर 5 साल में राहुल गांधी का पद और पैमाना बदलता है

                श्री तोमर ने मेहगांव के पार्टी प्रत्याशी श्री राकेश शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर राहुल गांधी पिछले 15 सालों से राजनीति मे सक्रिय है हर 5 सालों में उनके पद बदलें वही हर चुनाव में कार्यकर्ताओं ने उनके पैमाने भी बदले लेकिन जो 15 सालों मे कांग्रेस का नेता नही बन पाया वो देश का नेता कैसे बनेगा। वही दुसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान है जिनकी बराबरी कोई नही कर सकता है।

चुनाव आते ही कांग्रेस को किसानों की याद आती है

                श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आते ही किसानों की याद आती है और घड़ियाली आंसू बहाते हैं। जबकि हकीकत कोसो दूर है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में जो काम हुआ है वो कभी नहीं हुआ। एक साल के भीतर मध्यप्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 32 हजार करोड़ रूपए अपने खजाने से निकालकर किसानों को दिया है। भारतीय जनता पार्टी किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले, सिंचाई के सारे इंतजाम हो इसके लिए दिन रात काम कर रही है।

करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करई में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन सभा को संबोधित करते श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की हैसियत, चरित्र व नियत मध्यप्रदेश की जनता पहचान गई है इसलिए जनता ने 2003, 2008, 2013 में हराया हैं और अब जनता 2018 में भी पराजय करेगी। करैरा के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार खटीक को अपना अमूल मत देकर विजयी बनायें।

                इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, ओमप्रकाश खटीक, राजू बाथम, साध्वी प्रियंका भारती, नरेन्द्र बिरथरे, देवेन्द्र जैन, बीके गुप्ता, अरविन्द्र बेडर, रामस्वरूप रावत, रामगोपाल चौधरी, जयप्रकाश सोनी, सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment