कांग्रेस की नयी सरकार में खीचा तानी

खबर नेशन / Khabar Nation

कांग्रेस की नयी सरकार में खीचा तानी 

मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवजय सिहं क्या प्रदेश में बनी कांग्रेस की नयी सरकार में दखल अंदाजी कर रहे हैं?
इस तरह के सवाल का उठना बहुत सारे कारणां से लजिमी हो गया है।
सब से पहले तो यह कि अगर वो ऐसा कर रहे है ते क्या यह ठीक है या नहीं और क्या उन को ऐसा करना चाहिए या नहीं।
वैसे तो दिग्विजय के पास सरकार में कोई भी पद नहीं है और इसलिये उन को ऐसा नहीं करना चाहिए।
लेकिन इतना कहने से बात खतम नहीं हो जाती है। दिग्विजय के सर्मथकां का कहना है अभी तो सरकार को बने कुछ ही दिन हुये हैं और अभी से ही लोगां के पेट में दर्द्र क्यां शुरू हो गया है।
ये सर्मथक कहते है कि अगर दिग्विजय नहीं चाहते तो ना तो कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनते और ना ही मुख्यमंत्री।
खैर जो भी हो कहीं ऐसा ना हो जाये कि मध्यप्रदेश में भी हालात यू पी ए के जैसे बन जाये। यू पी ए में प्रधानमंत्री तो मनमोहन सिंह थे पर लोग काम करवाने के लिये सोनिया गांधी के पास जाते थे। यहां भी ऐसा ना हो जाये कि मुख्यमंत्री तो कमलनाथ ही रहें और काम करवाने के लिये लोग दिग्विजय के पास जायें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment