दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भाजपा का वार

खबरनेशन / Khabarnation

कांग्रेस के महासचिव व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कुछ अन्य केन्द्रीय मंत्रियों को यह कह कर चैलेंज दिया हैं कि यदि वो फिटनेस दिखाना ही चाहते हैं तो नर्मदा की परिक्रमा करें।

दिग्विजय ने कल ट्वीटर पर कहा कि आज कल फिटनेस चैलेंज की बडी चर्चा हैं। उन्होंने कहा कि ए.सी. कमरे में रह कर पुश अप्स लगाने से कुछ नहीं होगा और आगे बताया कि अगर दम हैं तो नर्मदा की 3000 कि.मी. की परिक्रमा करे।

यहां पर यह बताना जरूरी हैं कि पिछले महीने ही 71 साल के दिग्विजय नेे नर्मदा की 3000 कि मी से ज्यादा की परिक्रमा पूरी की है। दिग्विजय के जवाब में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि दर असल पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी नर्मदा परिक्रमा पर अहंकार है।

रजनीश ने कहा कि दिग्विजय की परिक्रमा धार्मिक नहीं थी पर पूर्ण रूप से सियासी थी। इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्विजय से आंध्रप्रदेश का प्रभार वापस ले लिया है और उनकी जगह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को दे दी है। इस के पहले भी दिग्विजय से गोवा और मणिपुर का प्रभार ले लिया गया था। पर हाल ही में उनको मध्यप्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment