सैम वर्मा की कोर्ट जाने के पहले जनसंपर्क के IPS संचालक से मिलने की वजह

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की संपत्ति का विवाद


नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माँ बहन ने लगाए आरोप

खबर नेशन / Khabar Nation

 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी अचानक भोपाल कोर्ट पहुँच गई ।
84 साल की सरोज सिंह बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जे का मामला संबंधित शिकायत करने पुहुँची थी । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के परिवार में आपसी खींचतान कई सालों से चलती आ रही है। उन्होंने बेटे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह पर घरेलू हिंसा और संपत्ति से बेदखली का आरोप लगाया है।

अर्जुन सिंह के बेटों के ऊपर सरोज सिंह के आरोप हैं कि उनका एवं उनकी बेटी वीणा सिंह की परिवार में अनदेखी की जाती रही है। इस मामले में अभी तक उनके बेटों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है ।

विदित हो कि अर्जुन सिंह और सरोज के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके छोटे बेटे अजय सिंह चुरहट से विधायक हैं और मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष हैं। अर्जुन सिंह की इकलौती बेटी वीना सिंह सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। अर्जुन सिंह के बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह राजनीति से दूर बेंगलुरु के बिजनेसमैन हैंं। वहीं, अजय सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माँ और उनकी बहन वीना सिंह के साथ इस दौरान एन आर आई उधोगपति सेम वर्मा  भी साथ थे।बताया जा रहा है मामला केरवा कोठी से संबंधित है।

गौरतलब है कि सैम वर्मा कल शाम भोपाल स्थित मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क संंचालनालय में देखे गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान सैम वर्मा ने जनसंपर्क संचालक आशुतोष प्रताप सिंह से मुलाकात की। गौरतलब है कि आशुतोष प्रताप सिंह आई पी एस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भांजे दामाद हैं। जनसंपर्क में पहली बार किसी आई पी एस अधिकारी की नियुक्ति की गई हैं। पत्रकारिता जगत में इस नियुक्ति को बहुत ही आश्चर्य जनक तरीक़े से देखा जा रहा है। जब इस बारे में जनसंपर्क संचालक आशुतोष प्रताप सिंह से चर्चा की तो उन्होंने कहा मुझे आपकी बात समझ नहीं आ रही है । उनका अंदाज इसे नजरअंदाज करने वाला नजर आ रहा था।
इस बारे में सैम वर्मा ने स्वीकारा कि उनकी मुलाकात आशुतोष प्रताप सिंह से हुई थी। जब उनसे चर्चा का मंतव्य जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि यह आप आशुतोष से ही पूछे ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment