आपको भाजपा में ऐसा लगेगा जैसे परिवार में आ गए हैं : शर्मा

एक जगह Jun 12, 2022


प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हुए वाल्मीकि समाज के 40 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता

 खबर नेशन / Khabar Nation 

भोपाल। आप सभी लोगों का भाजपा परिवार में अभिनंदन करता हूं। भाजपा परिवारभाव के साथ काम करती है। पार्टी के लिए देश पहले है फिर पार्टी और व्यक्ति है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा में आपको हमेशा लगेगा जैसे हम अपने घर और परिवार में आ गए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने वाल्मीकि समाज के 40 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक एवं भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समक्ष शनिवार को भाजपा मुख्यालय में सीहोर के सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनेश चौहान के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के यूथ कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस के 40 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री खटीक ने कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय उपस्थित थे।
मोदी जी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने के लिए नहीं है, बल्कि उसके लिए राजनीति समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का माध्यम भर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा बदल रही है, देश का नाम रोशन हो रहा है। मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इसे हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे है।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास भाजपा का आचरण
शर्मा ने कहा कि राज्यसभा सांसद के लिए जबलपुर से श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि का नाम आया। सिर्फ भाजपा में ही ऐसे समाज के एक सामान्य कार्यकर्ता का प्रतिनिधित्व भी राज्यसभा में हो सकता है। भाजपा के लिए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि इसको पूरी तरह से समाज में परिपालन करने का काम, अपने आचरण में उतारने का काम भाजपा ने किया है। आप सभी भाजपा से जुड़कर उसकी ताकत बनेंगे जिससे पार्टी की ताकत बढेगी। हम सब मिलकर भाजपा को आगे बढायेंगे।
ये कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल
सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनेश चौहान, कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शंशाक दीवान, श्रीमती मोनिका चौहान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष लोकेश चावरिया, यूथ कांग्रेस महामंत्री पिंकेश कटारिया, एनएसयूआई सचिव नीतेश सेन, आकाश गौर, कवि छोकर, श्री पिंटू मेहर सहित यूथ कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के सदस्य ने भाजपा में शामिल हुए।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment