महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कर सेंट पाल दिवस की शुभकामनाएं दी

 

 

75 महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर। छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा प्रकल्प और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सेंट पाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।सेंट पाल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के दस वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए गरीब और असहाय महिलाओं को 75 सिलाई मशीन वितरित कर सेंट पाल दिवस की शुभकामनाएं दी। प्राचार्या डॉक्टर सिस्टर एलिस थॉमस ने बताया महाविद्यालय परिवार द्वारा 4,50382 रुपये सबने मिलकर इकट्ठा किये और सिलाई मशीन दान की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन बिशप स्वामी ने संस्था के नेक काम की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होगी, तो राष्ट्र प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा। बेटी बचाओ बेटी बचाओं के नारे के साथ महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाना जरूरी है।प्राचार्या एलिस थॉमस ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर अपने परिवारों की आर्थिक उपस्थिति मजबूत कर रही हैं। अपने अधिकारों को प्रति महिलाओं को सजग होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में निदेशक साइमन राज ने बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सेवा के संस्कार देने की ज़रूरत बताई।

 

नैक की अनिवार्यता का असर

 

 नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) ने 2020 की शुरुआत से यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए सामाजिक दायित्व को लेकर कई बिंदुओं पर काम करना अनिवार्य किया था। इसके तहत गांव गोद लेने और ग्रीन एनर्जी, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट काम करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें अब छात्रों को स्टार्टअप में मदद करने जैसे अहम बिंदु जोड़े गए हैं। इंदौर में इसकी शुरुआत हो गई है। सेंट पॉल इंस्टिट्यूट ने 75 महिलाओं को स्टार्टअप से जोड़ा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment